Hot News :

नीट यूजी री-एग्जाम में बायोम संस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कई छात्रों को मिलेंगे सरकारी कॉलेज

नीट यूजी री-एग्जाम में बायोम संस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कई छात्रों को मिलेंगे सरकारी कॉलेज

रांची: नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के परिणाम में रांची के बायोम संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के कई छात्र-छात्राओं ने शानदार ऑल इंडिया रैंक हासिल की है, जिससे उन्हें प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने की संभावना बढ़ गई है।

संस्थान के कई विद्यार्थियों ने बेहतर अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक हासिल किए हैं. वहीं कई अभ्यर्थियों को अपने केटेगरी में उत्कृष्ट रैंक मिले हैं. इसमें अक्षय सिन्हा ने रैंक-224 (ईडब्ल्यूएस), श्रेया सुमन रैंक-359 (ईडब्ल्यूएस), अपर्णा रैंक-462 (ईडब्ल्यूएस), अमृत राज रैंक-765 (ईडब्ल्यूएस), साकिब अहमद रैंक-815 (ओबीसी), जतिन कुमार रैंक-883 (ईडब्ल्यूएस), अक्षत प्रेम रैंक-1074 (जेनरल), सुमित रैंक-1422 (ओबीसी), मयंक राज रैंक-1607 (ओबीसी), हर्ष कुमार रैंक-1658 (ओबीसी), अंकित रैंक-2304 (ओबीसी), आसिफ रज़ा रैंक-2698 (ओबीसी), तरुण तेजपाल रैंक-3036 (ओबीसी), ऋषिका पांडे रैंक-3038 (जेनरल), हर्षवर्धन रैंक-3117 (ओबीसी), आयुष सिंह रैंक-108 (एसटी), अमृता रैंक-3270 (जेनरल), शिवम कुमार रैंक-3376 (ओबीसी), ऋषभ तिवारी रैंक-3509 (जेनरल), श्रेया झा रैंक-3480 (जेनरल), दीपा कुमारी रैंक-3896 (ओबीसी), रोहनप्रीत रैंक-4019 (जेनरल), आकांक्षा कुमारी रैंक-4185 (जेनरल), ऋषभ कुमार रैंक-4321 (ओबीसी) प्राप्त कर अपनी सफलता दर्ज की है. इसके अलावा भी कई छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल की है.

नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन को बताया सफलता का मंत्र

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित अध्ययन, लगातार अभ्यास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। छात्रों ने कहा कि बायोम संस्थान में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थित पढ़ाई, नियमित टेस्ट सीरीज और समय-समय पर दी गई काउंसिलिंग ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। विद्यार्थियों ने नीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

निदेशक ने दी बधाई, कहा- मेहनत का मिला परिणाम

बायोम संस्थान के निदेशक पंकज सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष संस्थान के कई विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा और वे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगे।

नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद बायोम संस्थान में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान प्रबंधन ने इसे सामूहिक प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सकारात्मक परिणाम बताया है।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook