रांची : UGC-NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए कुल 9,75,505 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 23 नवंबर से परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
23 नवंबर को मिलेगी परीक्षा शहर की जानकारी
NTA के अनुसार, अभ्यर्थी 23 नवंबर को सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद 7 दिसंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा एजेंसी जल्द ही विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
आवेदन का कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रखने की सलाह
NTA ने सभी अभ्यर्थियों को आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की सलाह दी है। परीक्षा से संबंधित जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी NTA की वेबसाइट nta.ac.in और UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
किसी तरह की जानकारी या समस्या होने पर अभ्यर्थी NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और टोल फ्री नंबर 1800-180-4747 पर संपर्क कर सकते हैं।




