झारखंड सरकार के कल्याण विभाग ने e-Kalyan Jharkhand Post Matric Scholarship 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह योजना राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों के लिए है। छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए पात्र विद्यार्थी 01 सितम्बर 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन केवल ekalyan.cgg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी “New Registration” के माध्यम से पंजीकरण कर लॉगिन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट लेना अनिवार्य होगा।
- स्कॉलरशिप का नाम: e-Kalyan Jharkhand Post Matric Scholarship 2024-25
- विभाग: झारखंड सरकार, कल्याण विभाग
- सेशन: 2024-25
- योग्य कोर्स: इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई, मेडिकल
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- शुरुआत तिथि: 01 सितम्बर 2025
- अंतिम तिथि: 15 सितम्बर 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: ekalyan.cgg.gov.in
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- निवास (Domicile): आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- श्रेणी (Category): केवल SC / ST / OBC / EWS वर्ग के छात्र पात्र होंगे।
- वार्षिक आय सीमा: SC/ST/OBC छात्रों के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- कोर्स: इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई, मेडिकल आदि।
- संस्थान: राज्य के अंदर या बाहर मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
1. 10वीं की मार्कशीट
2. पिछले वर्ष की मार्कशीट
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. आधार कार्ड
5. बोनाफाइड सर्टिफिकेट
6. आय प्रमाण पत्र (01-04-2024 के बाद जारी)
7. जाति प्रमाण पत्र
8. निवास प्रमाण पत्र
9. बैंक पासबुक
10. भरा हुआ आवेदन पत्र की प्रिंटआउट
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- आवेदन प्रक्रिया (राज्य के अंदर स्थित संस्थान) 01 सितम्बर 2025
- अंतिम तिथि: 15 सितम्बर 2025
- INO द्वारा सत्यापन – 30 सितम्बर 2025
- DNO द्वारा सत्यापन – 15 अक्टूबर 2025
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
1. आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.cgg.gov.in पर जाएँ।
2. “New Registration” पर क्लिक करें।
3. पंजीकरण पूरा कर लॉगिन करें।
4. “Apply Online” पर जाकर सभी जानकारी भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
6. आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें और ओटीपी वेरिफिकेशन करें।
7. आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
झारखंड सरकार की यह छात्रवृत्ति योजना राज्य के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।