Hot News :

फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका कुमारी सम्मानित, भारतीय टीम को एशियन कप के लिए क्वालीफाई कराने में निभाई अहम भूमिका

फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका कुमारी सम्मानित, भारतीय टीम को एशियन कप के लिए क्वालीफाई कराने में निभाई अहम भूमिका

गुमला : झारखंड के गुमला की फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका कुमारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने और जिले का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। सांसद सुखदेव भगत और जिला प्रशासन ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दीपिका ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए भारतीय टीम को क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाई है।

भारतीय टीम ने क्वालीफायर में दर्ज की लगातार तीन जीत

मलेशिया में 5 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप क्वालीफायर में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने इराक को 14-0, सीरिया को 2-0 और मेजबान मलेशिया को 4-0 से हराकर एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि में झारखंड की दो खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इनमें गुमला की दीपिका कुमारी और रांची की अनुष्का कुमारी शामिल हैं।

सांसद सुखदेव भगत ने की उपलब्धि की सराहना

गुमला स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र और इंडोर स्टेडियम से जुड़ी दीपिका कुमारी की सफलता पर सांसद सुखदेव भगत ने खुशी जताई। उन्होंने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए खिलाड़ी को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने और नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। दीपिका की उपलब्धि से जिले की युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

सम्मान कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन समेत जिला स्तरीय अधिकारी और दिशा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दीपिका कुमारी की सफलता इस बात का उदाहरण है कि उचित प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से स्थानीय खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook