Hot News :

बोकारो में 2nd NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बोकारो में 2nd NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रांची : सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित 2nd NTPC राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.के. अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

हुनर और मेहनत से देश का नाम रोशन करते हैं खिलाड़ी

समारोह में सुदेश कुमार महतो ने देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे तीरंदाजों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ मैदान पर जीत हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हुनर, हौसले और मेहनत के जरिए देश का नाम रोशन करने का जुनून भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बोकारो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की है।

आयोजन की सफलता पर आयोजकों को बधाई

सुदेश महतो ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और झारखंड में खेलों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए तीरंदाजों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook