रांची : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के कुल 94 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा 60 हजार रुपये स्टाइपेंड
RCFL की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के प्रशिक्षण (Training Period) के दौरान प्रति माह 60,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह भर्ती विभिन्न विभागों के लिए की जा रही है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से:
- बीई/बीटेक (BE/B.Tech)
- एमबीए (MBA)
- पीजीडीबीएम (PGDBM)
- सीए (CA)
- सीएमए (CMA)
या संबंधित क्षेत्र में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 1000 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: निःशुल्क
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार RCFL की आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भर्ती पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rcfmtfeb26/ के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), पर्सनल इंटरव्यू सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, 10 सितंबर 2026 सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।




