झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ए.एन.एम. (ANM) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (JANMCE-2025) के तहत कुल 3181 पदों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 11 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण:
- परीक्षा का नाम: झारखंड ए.एन.एम.(ANM) प्रतियोगिता परीक्षा – 2025
- कुल पद: 3181 (3020 नियमित + 161 बैकलॉग)
- योग्यता: 10वीं पास + 18 माह का ANM प्रशिक्षण + JNC में रजिस्ट्रेशन
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in
जिला वार पद विवरण:
- जिला नियमित पद बैकलॉग पद
- रांची 245 –
- पश्चिमी सिंहभूम 200 9
- गुमला 203 –
- दुमका 214 12
- पलामू 180 –
- जमशेदपुर 172 –
- गढ़वा 131 –
- बोकारो 130 –
- पाकुड़ 126 –
- देवघर 92 –
- गिरिडीह 72 83
- गोड़ा 122 13
- अन्य जिले शेष पद
शैक्षणिक योग्यता:
- न्यूनतम 10वीं पास (45% अंकों के साथ)
- 18 माह का एएनएम प्रशिक्षण
- झारखंड नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
आवेदन शुल्क:
- सामान्य / EBC / BC-1 / BC-2 ₹100/-
- झारखंड के ST / SC ₹50/-
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- आवेदन शुरू 11 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025
- फोटो/सिग्नेचर अपलोड की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025
- फॉर्म करेक्शन 11-12 सितंबर 2025
- परीक्षा तिथि जल्द जारी होगी
आवश्यक दस्तावेज:
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- फोटो और सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर और ईमेल ID
आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं
2. JANMCE-2025 Online Application लिंक पर क्लिक करें
3. New Registration करें
4. सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
5. फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें
6. आवेदन शुल्क जमा करें
7. आवेदन जमा करें और प्रिंट निकालें
अधिक जानकारी और आवेदन लिंक के लिए JSSC की वेबसाइट या आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।