Hot News :

वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के तीन तीरंदाजों को खेल छात्रवृत्ति, मिला कुल 1.90 लाख रुपये का प्रोत्साहन

वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के तीन तीरंदाजों को खेल छात्रवृत्ति, मिला कुल 1.90 लाख रुपये का प्रोत्साहन

रांची : झारखंड सरकार ने वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के तीन युवा तीरंदाजों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल छात्रवृत्ति प्रदान की है। छात्रवृत्ति पाने वाले खिलाड़ियों में कुलदीप महतो, डोली कुमारी और कृतिका कुमारी शामिल हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को मिली यह प्रोत्साहन राशि उनकी आगे की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं की तैयारी में मददगार होगी।

कुलदीप को 70 हजार, डोली और कृतिका को 60-60 हजार

आर्चरी अकादमी के तीरंदाज कुलदीप महतो को खेल छात्रवृत्ति के रूप में 70 हजार रुपये दिए गए हैं। वहीं महिला तीरंदाज डोली कुमारी और कृतिका कुमारी को 60-60 हजार रुपये की राशि मिली है। इस तरह तीनों खिलाड़ियों को कुल 1.90 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। प्रोत्साहन राशि से उन्हें प्रशिक्षण, प्रतियोगिता की तैयारी और खेल से जुड़े जरूरी खर्चों में सहायता मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर मिला सम्मान

इन तीनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर छात्रवृत्ति दी गई है। सरकारी प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ने के साथ उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ और होल टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा ने खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उचित प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने से वे अपने खेल प्रतिभा को आगे बढ़ा सकते हैं और राज्य व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों से क्षेत्र के अन्य युवा भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook