Hot News :

झारखंड की 4 खिलाड़ियों से सजी भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप हॉकी में भाग लेने के लिए नीदरलैंड रवाना हुई

झारखंड की 4 खिलाड़ियों से सजी भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप हॉकी में भाग लेने के लिए नीदरलैंड रवाना हुई

झारखंड की सलीमा टेटे करेंगी कप्तानी,निक्की प्रधान करेगी लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

14 अगस्त से 30 अगस्त 2026  तक नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम आज बेंगलुरु से नीदरलैंड के लिए रवाना हो गई, झारखंड की चार खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब विश्व कप में एक साथ झारखंड के 04=04 खिलाड़ी टीम में सामिल है।

महिला टीम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि झारखंड की सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इसके साथ ही वो वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाली झारखंड की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं।

निक्की ने रचा इतिहास

निक्की प्रधान झारखंड की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें लगातार 3 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इससे पहले भी वो 2018 और 2022 के वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

झारखंड से ये 4 खिलाड़ी

1. सलीमा टेटे - कप्तान=  वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व करने वाली झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी।
2. निक्की प्रधान - लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप खेलेंगी। ऐसा करने वाली झारखंड की पहली और एकमात्र महिला हॉकी खिलाड़ी  बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
3. ब्यूटी डुंगडुंग - पहली बार वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगी।
4. दीपिका सोरेंग - पहली बार वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हॉकी झारखड की कोषाध्यक्ष सह पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी असरिता लकड़ा जी ने पूरी टीम को और झारखंड की बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय महिला हॉकी  टीम में वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्रतियोगिता में झारखंड के चार-चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है और यह  हॉकी झारखंड  नेतृत्व भोलानाथ सिंह जैसे मजबूत नेतृत्व के हाथ में हैं,  जिसके फलस्वरूप हो पा रहा है।

हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ  सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने भारतीय महिला और पुरुष टीम को टूर्नामेंट के लिए जीत की शुभकामनाएं दी है।
     हॉकी झारखंड 🏑

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook