सिमडेगा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में पुरुष वर्ग के सभी लीग मुकाबले समाप्त हो गए हैं। शुक्रवार को खेले गए छह लीग मैचों के साथ पुरुष वर्ग के कुल 80 लीग मुकाबलों का दौर पूरा हो गया। अब प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों ने जगह बना ली है।
हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग, सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पुरुष वर्ग की क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीमें
- पूल-A : सीओई सिमडेगा
- पूल-B : लिटिल टाइगर
- पूल-C : पुलिस केंद्र सिमडेगा
- पूल-D : आदिवासी हॉस्टल सिमडेगा ‘A’
- पूल-E : लोंबोई
- पूल-F : मास्टर ब्रदर
- पूल-G : केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा ‘A’
- पूल-H : सेंट मेरीज उच्च विद्यालय सिमडेगा
महिला वर्ग में फाइनलिस्ट तय
महिला वर्ग में अब तक 38 मुकाबले खेले जा चुके हैं। फाइनल में सीओई सिमडेगा ‘A’ और आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की टीमों ने जगह बना ली है।
झारखंड सरकार के एक मंत्री के आकस्मिक निधन के कारण प्रतियोगिता को दो दिनों के लिए स्थगित करना पड़ा था। इसके चलते अब प्रतियोगिता का समापन 12 सितंबर की बजाय 13 सितंबर 2026 को होगा।
11 सितंबर के मैच परिणाम
- पुलिस केंद्र सिमडेगा बनाम टेसर ग्रामीण – फॉरफिट
- डिंगुरपानी 1-0 आरसी कोचेडेगा
- आदिवासी हॉस्टल ‘A’ 3-3 सुरीन ब्रदर (ड्रॉ)
- गोंडवाना ब्रदर 5-2 संत अन्ना सामटोली ‘B’
- जिलिंगा ताराबोगा 1-1 संत जॉन्स स्कूल कुरडेग (ड्रॉ)
- लिटिल टाइगर 7-1 माँझी क्लब आसनबेड़ा
12 सितंबर का कार्यक्रम
क्वार्टर फाइनल
QF-1 | सुबह 9:00 बजे
- सीओई सिमडेगा 🆚 सेंट मेरी हाई स्कूल समटोली
QF-2 | सुबह 7:00 बजे
- लिटिल टाइगर 🆚 केवीएस सिमडेगा
QF-3 | सुबह 8:00 बजे
- पुलिस केंद्र सिमडेगा 🆚 मास्टर ब्रदर
QF-4 | सुबह 10:00 बजे
- आदिवासी हॉस्टल ‘A’ 🆚 लोम्बोई
सेमीफाइनल
SF-2 | दोपहर 2:00 बजे
- QF-2 के विजेता 🆚 QF-3 के विजेता
SF-1 | दोपहर 3:00 बजे
- QF-1 के विजेता 🆚 QF-4 के विजेता
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 13 सितंबर को पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सुनील तिर्की सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ किया। आयोजन में सिमडेगा सदर अस्पताल की मेडिकल टीम और सिमडेगा पुलिस भी सहयोग कर रही है।




