Hot News :

झारखंड ANM प्रवेश परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 16 जुलाई से आवेदन शुरू

झारखंड ANM  प्रवेश परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 16 जुलाई से आवेदन शुरू

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने ANM Entrance Competitive Examination-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के सरकारी एवं निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन से जुड़ी अहम तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026
  • आवेदन में सुधार (Edit Window): 10 एवं 11 अगस्त 2026
  • प्रवेश परीक्षा: 23 अगस्त 2026 (रविवार), दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

पात्रता

  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 35 वर्ष (31 दिसंबर 2026 तक) निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवार का 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 

परीक्षा का उद्देश्य

यह प्रवेश परीक्षा झारखंड के विभिन्न नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों में ANM कोर्स में नामांकन के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook