रांची: महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग, झारखंड ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सेविका और सहायिका पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन जिला स्तर पर आम सभा के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं निर्धारित तिथि पर आम सभा में उपस्थित होकर आवेदन कर सकती हैं.
भर्ती का मुख्य विवरण
- विभाग: महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग, झारखंड
- पद का नाम: सेविका एवं सहायिका
- योग्यता: सेविका – 12वीं पास, सहायिका – 10वीं पास
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष
- वेतनमान: ₹4,750/- से ₹9,500/-
- आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन (आम सभा के माध्यम से)
- आवेदन शुल्क: निशुल्क
जिलेवार रिक्तियां एवं तिथियां
- गोड्डा – सेविका: 46, सहायिका: 78 (24 सितम्बर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक)
- गढ़वा – सेविका: 49 (08 अगस्त 2025 से 12 सितम्बर 2025 तक)
- गिरिडीह – सेविका: 07, सहायिका: 12 (18 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक)
जरूरी दस्तावेज
- मैट्रिक/इंटर का प्रमाण पत्र व अंकपत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड की प्रति
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
झारखंड आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में शामिल होने वाली इच्छुक महिलाएं निर्धारित तारीखों पर अपने जिले की आम सभा में उपस्थित होकर दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकती हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निःशुल्क होगी।