रांची : झारखंड के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन, हजारीबाग की ओर से आयोजित झारखंड ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी।
फाउंडेशन के फाउंडर एवं डायरेक्टर बिपिन कुमार के अनुसार, विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और झारखंड सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
20 इलेक्ट्रिक स्कूटी और 30 मोबाइल फोन मिलेंगे पुरस्कार में
झारखंड ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 50 पुरस्कार रखे गए हैं। इनमें 20 इलेक्ट्रिक स्कूटी और 30 एंड्रॉयड मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न झारखंड के सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। इनकी तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को यूट्यूब चैनल STREMAX FOUNDATION पर उपलब्ध दो घंटे के निर्धारित वीडियो व्याख्यान का अध्ययन करना होगा। परीक्षा, परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह दिसंबर 2026 में आयोजित किए जाने की योजना है।
आठवीं पास से पीएचडी डिग्रीधारी तक कर सकेंगे आवेदन
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। यानी मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ प्रारूप में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: www.stremaxfoundation.org
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026
- आवेदन शुल्क: 400 रुपये
- ऑफलाइन आवेदन और जानकारी के लिए संपर्क: 9525918072
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। फाउंडेशन का उद्देश्य झारखंड के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।




