Hot News :

रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 19 अगस्त तक करें आवेदन

रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 19 अगस्त तक करें आवेदन

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने वर्ष 2025-26 और 2026-27 सत्र के लिए अप्रेंटिस के 6,777 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप अधिनियम के तहत रेलवे की विभिन्न डिवीजनों और वर्कशॉप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना चाहिए। मेडिकल लैब टेक्नीशियन ट्रेड के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

19 अगस्त 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग : ₹100
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, ईबीसी एवं सभी महिला उम्मीदवार : कोई आवेदन शुल्क नहीं

ऐसे करें आवेदन

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं। ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) करें। आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा।मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) के लिए बुलाया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन पूरी तरह शैक्षणिक अंकों के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि 19 अगस्त से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook