Hot News :

CUJ में UG की खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आवेदन

CUJ में UG की खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आवेदन

रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में चार वर्षीय स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक छात्र 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह दाखिला उन्हीं पाठ्यक्रमों और श्रेणियों में होगा, जहां वेटिंग लिस्ट में कोई उम्मीदवार उपलब्ध नहीं है और सीटें खाली रह गई हैं। अभ्यर्थियों का चयन 12वीं या समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के छात्रों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं SC/ST वर्ग के लिए 150 रुपये और PwD व सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

25 सितंबर को जारी होगी खाली सीटों की सूची

विश्वविद्यालय की ओर से 25 सितंबर को खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची 6 अक्टूबर तक जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की आगे की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। 8 अक्टूबर को दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

9 अक्टूबर से सीट आवंटन और फीस जमा

दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग के बाद 9 अक्टूबर से सीट आवंटन और फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों को दाखिले से जुड़ी सभी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन और एडमिशन से जुड़ी किसी भी नई सूचना के लिए CUJ की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर नियमित नजर रखें।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook