Hot News :

IIT BHU Recruitment 2026: IIT BHU में 55 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन

IIT BHU Recruitment 2026: IIT BHU में 55 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन

रांची : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT BHU), वाराणसी ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान ने प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, इंजीनियरिंग और राजभाषा कैडर के कुल 55 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

25 अगस्त से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

आईआईटी बीएचयू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन SAMARTH पोर्टल के माध्यम से जमा करना होगा। संस्थान ने अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा निर्धारित की है।

विभिन्न कैडर में भरे जाएंगे पद

भर्ती अभियान के तहत प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, इंजीनियरिंग और राजभाषा से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क पद और अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार शुल्क में छूट का लाभ मिलेगा। विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू : 25 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 24 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • कुल पद : 55
  • भर्ती संस्थान : IIT BHU, वाराणसी

जो उम्मीदवार प्रतिष्ठित संस्थान में गैर-शिक्षण पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook