Hot News :

चाईबासा की बालिका एथलेटिक्स टीम ने खेलो झारखंड में हासिल किया दूसरा स्थान

चाईबासा की बालिका एथलेटिक्स टीम ने खेलो झारखंड में हासिल किया दूसरा स्थान

चाईबासा : रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 में पश्चिमी सिंहभूम जिले की बालिका एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-17 आयु वर्ग में टीम ने ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों ने प्रतिभा और अनुशासन से बनाई पहचान

3 अक्टूबर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। इस प्रदर्शन से जिले की युवा खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहचान मिली है।

DC मनीष कुमार ने दी बधाई

बालिका टीम की उपलब्धि पर पश्चिमी सिंहभूम के DC मनीष कुमार ने सभी खिलाड़ियों, कोच, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड विद्यालयों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें राज्य स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करता है।

DC ने कहा कि जिले की बेटियों का राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह, मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पश्चिमी सिंहभूम की बालिका खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य छात्राओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook