Hot News :

सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थी देंगे फिजिकल टेस्ट, 28 अक्टूबर से शुरुआत

सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थी देंगे फिजिकल टेस्ट, 28 अक्टूबर से शुरुआत

रांची : झारखंड में सहायक जेलर के 84 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 अक्टूबर 2026 से शारीरिक जांच परीक्षा शुरू होगी। इस परीक्षा में कुल 56,304 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को 13 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, डीजीपी के निर्देश पर शारीरिक जांच के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

रांची, हजारीबाग और दुमका में होगी शारीरिक जांच

सहायक जेलर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच राज्य के तीन शहरों- रांची, हजारीबाग और दुमका में कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग चयन कमेटियों का गठन किया गया है।

रांची में सबसे अधिक 25,215 अभ्यर्थी शारीरिक जांच में शामिल होंगे। वहीं, हजारीबाग में 19,926 और दुमका में 11,163 उम्मीदवारों की जांच की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रांची में 13 नवंबर, हजारीबाग में 7 नवंबर और दुमका में 3 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की योजना है।

प्रतिदिन 20 बैच में होगी जांच

अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए चयन कमेटियों को हर दिन 20 बैच में शारीरिक जांच कराने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक बैच में 100 उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य तय समयसीमा के भीतर जांच प्रक्रिया पूरी करना है। शारीरिक जांच सहायक जेलर भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। तीनों केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का आकलन किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित निर्देशों और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित होना होगा।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook