रांची : केदल, बीआईटी मोड़ स्थित मनरखन महतो बी.एड. कॉलेज में सत्र 2024-26 के बी.एड., एम.एड. और डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनरखन महतो ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और एक आदर्श व ईमानदार शिक्षक बनकर समाज में अपनी पहचान स्थापित करें। उन्होंने छात्रों से अपने माता-पिता, समाज और संस्थान का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कॉलेज के निदेशक मनोज कुमार महतो ने प्रशिक्षुओं को सफल एवं आदर्श शिक्षक बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, प्राचार्य डॉ. धनेश्वर महतो ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विदाई समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु राहुल तिर्की को मिस्टर फेयरवेल तथा रेशमी बिलुंग को मिस फेयरवेल चुना गया। दोनों को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।
बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद
समारोह में ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति कांगाल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी सहित कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और प्रशिक्षु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।




