Hot News :

झारखंड के शिखर मोहन का India A टीम में चयन, न्यूजीलैंड दौरे पर दिखाएंगे दम

झारखंड के शिखर मोहन का India A टीम में चयन, न्यूजीलैंड दौरे पर दिखाएंगे दम

रांची : झारखंड के क्रिकेट जगत के लिए गर्व की खबर है। रांची जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिखर मोहन का चयन India A क्रिकेट टीम में हुआ है। वह न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी बहुदिवसीय मैचों के दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला और राज्य स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर शिखर ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इस साल रांची से भारतीय टीम में जगह बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी

रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी सचिव शम्भु सिन्हा ने शिखर मोहन के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि इस साल रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले शिखर तीसरे खिलाड़ी हैं। उनके चयन से संघ के साथ-साथ पूरे झारखंड के खेल जगत में उत्साह है।

पिता से मिली क्रिकेट की प्रेरणा, रांची क्रिकेट एकेडमी से शुरू हुआ सफर

शिखर मोहन की क्रिकेट यात्रा रांची क्रिकेट एकेडमी से शुरू हुई थी। बचपन से ही उनमें क्रिकेट के प्रति रुचि और बेहतर खिलाड़ी बनने की क्षमता नजर आने लगी थी। उनके क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में परिवार की अहम भूमिका रही है।

शिखर के पिता सूरज मोहन पेशे से प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं। वह अपने युवा दिनों में खुद भी अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। पिता से मिली प्रेरणा और अपनी मेहनत के बल पर शिखर ने यह मुकाम हासिल किया है।

चयन पर खेल प्रेमियों ने दी बधाई

शिखर मोहन के India A टीम में चयन से रांची और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है। रांची जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन की कामना की है। अब सभी की निगाहें इस दौरे पर शिखर के प्रदर्शन पर रहेंगी।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook