झारखंड के प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में 100 छात्रों के नामांकन हेतु निःशुल्क प्रवेश परीक्षा की घोषणा की है। यह विद्यालय झारखंड के प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क और आवासीय शिक्षा प्रदान करता है। प्राकृतिक वातावरण में स्थित यह संस्थान गुरुकुल परंपरा और आधुनिक शिक्षा का अनोखा संगम है।
प्रवेश परीक्षा की मुख्य बातें:
- कुल सीटें: 100 (सिर्फ लड़कों के लिए)
- उम्र सीमा: 01.08.2013 से 31.07.2015 के बीच जन्मे बच्चे (10 से 12 वर्ष)
- योग्यता: झारखंड का मूल निवासी + किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5 उत्तीर्ण
- आवेदन शुल्क: निःशुल्क
- परीक्षा माध्यम: हिंदी और अंग्रेज़ी
- परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2025 (रविवार)
- प्रवेश पत्र डाउनलोड: 25 सितम्बर 2025 से
परीक्षा का प्रारूप:
- प्रारंभिक परीक्षा (प्रश्नपत्र-1): (10:00 पूर्वाह्न - 12:30 अपराह्न)
- प्रकार: वस्तुनिष्ठ (OMR पर)
- विषय (प्रत्येक 20 अंक):
- मानसिक योग्यता
- हिन्दी
- गणित
- विज्ञान
- सामाजिक अध्ययन
- कुल अंक: 100
- नकारात्मक अंकन नहीं
यह परीक्षा केवल क्वालिफाई करने के लिए है। इसमें सफल छात्रों (500) को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
- मुख्य परीक्षा (प्रश्नपत्र-2): (01:30 अपराह्न - 04:00 अपराह्न)
- प्रकार: विषयनिष्ठ (Subjective)
- विषय (प्रत्येक 25 अंक):
- हिन्दी
- गणित
- विज्ञान
- सामाजिक अध्ययन
- कुल अंक: 100
मुख्य परीक्षा के आधार पर 150 छात्रों को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जिनमें से अंतिम रूप से 100 छात्रों का चयन होगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- आवेदन प्रारंभ 25 जुलाई 2025
- अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025
- एडमिट कार्ड डाउनलोड 25 सितम्बर 2025
- परीक्षा तिथि 12 अक्टूबर 2025 (रविवार)
परीक्षा केंद्र (प्रमंडलवार):
- कोल्हान – चाईबासा
- उ. छोटानागपुर – हजारीबाग
- द. छोटानागपुर – रांची
- पलामू – मेदिनीनगर
- संथाल परगना – दुमका
आवश्यक दस्तावेज:
1. स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (झारखंड के लिए)
2. जन्म प्रमाण पत्र
3. कक्षा 5 पास प्रमाण पत्र
4. जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
इनमें से कोई भी दस्तावेज ना होने पर आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया:
- केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट: www.netarhatvidyalaya.com
संपर्क जानकारी:
यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो 6201750193 पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कार्यदिवसों में संपर्क करें।