Hot News :

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ग्रुप-बी नॉन-गजेटेड पदों के लिए है।

ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर और टाइपिंग जरूरी

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और कंप्यूटर पर कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है।उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चार चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, वर्णनात्मक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।

  • वस्तुनिष्ठ परीक्षा: 100 अंक, अवधि 1.5 घंटे
  • कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट: 50 अंक, अवधि 10 मिनट
  • वर्णनात्मक लिखित परीक्षा: 100 अंक, अवधि 2 घंटे
  • साक्षात्कार: 25 अंक

वस्तुनिष्ठ परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य योग्यता, सामान्य ज्ञान, भारतीय संविधान में न्यायपालिका से संबंधित प्रावधान, सुप्रीम कोर्ट के नियम और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जूनियर कोर्ट असिस्टेंट का पद पे मैट्रिक्स लेवल-6 में आता है। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,500 निर्धारित किया गया है। वहीं, SC, ST, OBC नॉन-क्रीमी लेयर, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹750 है। इसके अलावा लागू बैंक शुल्क भी देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ लें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। भर्ती से जुड़ी परीक्षा और अन्य अपडेट सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook