Hot News :

नेहरू कप हॉकी: 21 सितंबर को खूंटी और सिमडेगा के बीच फाइनल, बालिका वर्ग में रांची से भिड़ेगी सिमडेगा

नेहरू कप हॉकी: 21 सितंबर को खूंटी और सिमडेगा के बीच फाइनल, बालिका वर्ग में रांची से भिड़ेगी सिमडेगा

रांची : राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों की तस्वीर साफ हो गई है। अंडर-17 बालक वर्ग में खूंटी और सिमडेगा के बीच खिताबी मुकाबला होगा, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में सिमडेगा और रांची आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता के फाइनल और समापन समारोह 21 सितंबर को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में होंगे।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले मोरहाबादी स्थित स्टेडियम और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू में खेले गए।

बालक वर्ग में खूंटी और सिमडेगा ने बनाई जगह

अंडर-17 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में खूंटी ने धनबाद को 7-0, लातेहार ने पश्चिमी सिंहभूम को 3-0, गुमला ने रांची को 3-0 और सिमडेगा ने सरायकेला को 6-0 से हराया। सेमीफाइनल में खूंटी ने लातेहार को 5-0 से मात दी, जबकि सिमडेगा ने गुमला को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब दोनों टीमें 21 सितंबर को खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

बालिका वर्ग में सिमडेगा और रांची के बीच फाइनल

अंडर-17 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सिमडेगा ने पश्चिमी सिंहभूम को 11-0, खूंटी ने लोहरदगा को 7-0, हजारीबाग ने सरायकेला को 7-0 और रांची ने जामताड़ा को 14-0 से हराया। सेमीफाइनल में सिमडेगा ने खूंटी को 4-1 से हराया, जबकि रांची ने हजारीबाग को 3-2 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इस वर्ग का खिताबी मुकाबला भी 21 सितंबर को खेला जाएगा।

अंडर-15 बालक वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल भी 21 को

अंडर-15 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में खूंटी ने लोहरदगा को 5-0, सिमडेगा ने सरायकेला को 4-0, गुमला ने रामगढ़ को 7-0 और हजारीबाग ने चतरा को 2-0 से हराया। इस वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी 21 सितंबर को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह और सभी निर्णायक मुकाबले मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook