Hot News :

12वीं पास युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में करियर का मौका, डिप्लोमा कोर्स में आवेदन शुरू

12वीं पास युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में करियर का मौका, डिप्लोमा कोर्स में आवेदन शुरू

रांची : विमानन क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे झारखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कोर्स के जरिए युवाओं को एयर होस्टेस, ग्राउंड क्रू और विमानन क्षेत्र से जुड़े अन्य कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

इस डिप्लोमा कोर्स में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है।

पूरे प्रशिक्षण की फीस 1,55,550 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थियों को फीस जमा करने में सुविधा देने के लिए 14 किस्तों में भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा नामांकन

अभ्यर्थियों का नामांकन उपलब्ध सीटों के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इच्छुक युवा पाठ्यक्रम और नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी झारखंड एविएशन इंस्टीट्यूट, स्टेट हैंगर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड, हिनू, रांची से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 9572111002, ई-मेल crew@jharkhandaviation.in और वेबसाइट jharkhandaviation.in के जरिए भी जानकारी ली जा सकती है।

कोर्स से जुड़ी प्रमुख जानकारी

  • कोर्स: डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी
  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
  • आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष
  • आवेदन शुल्क: 1,000 रुपये
  • कुल प्रशिक्षण शुल्क: 1,55,550 रुपये
  • फीस भुगतान: 14 किस्तों की सुविधा
  • नामांकन: उपलब्ध सीटों के आधार पर
  • स्थान: झारखंड एविएशन इंस्टीट्यूट, हिनू, रांची
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook