Hot News :

रांची होमगार्ड बहाली: सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू, 12 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया

रांची होमगार्ड बहाली: सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू, 12 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया

रांची : राजधानी में होमगार्ड बहाली के लिए सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी।

जिला समादेष्टा कार्यालय की ओर से प्रखंडवार सत्यापन कार्यक्रम जारी किया गया है। सफल अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तारीख पर सभी मूल दस्तावेजों और चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचना होगा।

किस दिन किस प्रखंड का सत्यापन

  • 24 अगस्त: कांके और मांडर
  • 25 अगस्त: लापुंग और बुढ़मू
  • 27 अगस्त: चान्हो और तमाड़
  • 29 अगस्त: रातू, बेड़ो और खलारी
  • 31 अगस्त: नामकुम
  • 1 सितंबर: अनगड़ा
  • 2 सितंबर: सिल्ली
  • 3 सितंबर: नगड़ी
  • 5 सितंबर: इटकी
  • 7 सितंबर: राहे और बुंडू
  • 8 सितंबर: सोनाहातु
  • 9 सितंबर: तमाड़
  • 10 सितंबर: ओरमांझी
  • 11 सितंबर: शहरी गैर-तकनीकी पुरुष
  • 12 सितंबर: शहरी गैर-तकनीकी महिला

तय तारीख छूटी तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को बाद में दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी। सत्यापन के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी का दस्तावेज गलत, जाली या फर्जी पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी। दस्तावेजों की जांच के दौरान संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

वेरिफिकेशन के बाद चरित्र और मेडिकल जांच

दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच भी कराया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवारों को बेसिक ट्रेनिंग के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, रांची भेजा जाएगा। होमगार्ड बहाली में शामिल सफल अभ्यर्थियों के लिए अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अगला महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तारीख और जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook