Hot News :

लातेहार के अभिजीत कुजूर ने ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स में जीते दो पदक

लातेहार के अभिजीत कुजूर ने ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स में जीते दो पदक

लातेहार : पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के अभिजीत कुजूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने बालक अंडर-20 की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में झारखंड की टीम के साथ रजत पदक जीता।

400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक

अभिजीत कुजूर ने अंडर-20 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में अपना पहला पदक जीता। इसके बाद 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में भी उन्होंने टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन किया और झारखंड को रजत पदक दिलाने में योगदान दिया।

एक प्रतियोगिता में दो पदक मिलने पर बधाई

अभिजीत के दो पदक जीतने पर लातेहार जिला खेल विभाग और एथलेटिक्स से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। जिला खेल पदाधिकारी अनिवेश कुमार ने अभिजीत को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज, फादर दिलीप एक्का, उपाध्यक्ष सुशांत उज्जवल कुजूर, तनवीर अहमद, सचिव अनुभा खाखा, कोषाध्यक्ष अमित रंजना मिंज, कोच कुजूर सर, आलोक राठौर, मोती मिंज और मेहताब आलम समेत खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

झारखंड के खिलाड़ियों का जारी है प्रदर्शन

पटना में चल रही इस प्रतियोगिता में झारखंड के कई एथलीट ट्रैक एंड फील्ड की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। अभिजीत कुजूर के दो पदकों से राज्य की पदक तालिका में भी इजाफा हुआ है। प्रतियोगिता का समापन 24 सितंबर को होगा।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook