Hot News :

खेलो झारखंड: राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेलो झारखंड: राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

रांची में 11 अक्टूबर से खेलो झारखंड के तहत राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी प्रतियोगिता मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू में चल रही है, जबकि तीरंदाजी प्रतियोगिता शूटिंग रेंज-3, होटवार में आयोजित हो रही है।

मुख्य उद्घाटन समारोह में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, उपनिदेशक प्रदीप चौबे और आरडीडीई नीलम एलिन टोपे ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उद्घाटन मैच चतरा बनाम लोहरदगा में चतरा ने 2-1 से जीत हासिल की। मोराबादी हॉकी स्टेडियम में पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो और हॉकी एंबेसडर सुमराय टेटे ने अंडर-19 बालक वर्ग का उद्घाटन मैच लोहरदगा बनाम रांची में किया, जिसमें रांची ने 5-1 से जीत दर्ज की। तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने किया।

हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-19 बालक:

  • गुमला 2-1 सरायकेला
  • बोकारो 5-1 चतरा

अंडर-17 बालक:

  • पलामू 3-1 लातेहार
  • जामताड़ा 2-0 बोकारो
  • हजारीबाग 5-0 चतरा

अंडर-14 बालक:

  • चतरा 4-0 बोकारो

अंडर-19 बालिका:

  • चतरा 2-1 लोहरदगा
  • पश्चिम सिंहभूम 5-0 बोकारो
  • सरायकेला 1-0 पलामू

अंडर-17 बालिका:

  • पलामू 1-0 लोहरदगा
  • पश्चिम सिंहभूम 3-0 बोकारो
  • चतरा 2-0 सरायकेला

अंडर-14 बालिका:

  • सिमडेगा 10-0 बोकारो
  • पश्चिम सिंहभूम 3-0 चतरा

हॉकी में राज्य के 12 जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए।

तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणाम

टीम इवेंट (अंडर-19 बालक):

1. पश्चिम सिंहभूम – प्रथम

2. बोकारो – द्वितीय
3. रांची – तृतीय

टीम इवेंट (अंडर-19 बालिका, इंडियन टीम राउंड):

1. रांची – प्रथम

2. पश्चिम सिंहभूम – द्वितीय

3. बोकारो – तृतीय

एकल राउंड (अंडर-19 बालिका, 30 एवं 40 मीटर):

1. प्रिया महली – प्रथम

2. लवली कुमारी – द्वितीय

3. सुचिता उरांव – तृतीय

एकल राउंड (अंडर-19 बालक, 30 एवं 40 मीटर):

1. घनश्याम जामुंडा – प्रथम

2. सनी हेमब्रम – द्वितीय

3. योगेंद्र हस्सा – तृतीय

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरंग ने कहा कि हॉकी और तीरंदाजी में राज्य के सभी जिलों के सरकारी विद्यालयों के छात्रों का भाग लेना दर्शाता है कि यदि प्रतिभाओं को अवसर और संसाधन मिलें, तो वे किसी से कम नहीं हैं।



 

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook