Hot News :

झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप में SBU का शानदार प्रदर्शन, फुटबॉल में जीता खिताब

झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप में SBU का शानदार प्रदर्शन, फुटबॉल में जीता खिताब

रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU), रांची के खिलाड़ियों ने झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में SBU की टीम ने फुटबॉल का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में SBU ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को हराकर चैंपियनशिप जीती।

फुटबॉल में अरका जैन यूनिवर्सिटी को हराया

फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान SBU के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल में अरका जैन यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकाबले में टीम ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड की ओर से किया गया था, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

फुटबॉल के अलावा शॉटपुट प्रतियोगिता में भी SBU के एक विद्यार्थी ने 7.8 मीटर तक गोला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को दी बधाई

SBU के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के साथ खेल प्रशिक्षकों सुभाष सहदेव, राहुल रंजन और गौरव दास को भी बधाई दी। विश्वविद्यालय ने इस प्रदर्शन को खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम बताया।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook