Hot News :

JSSC Recruitment 2026: सहायक कारापाल भर्ती की शारीरिक जांच 28 अक्टूबर से, JSSC ने जारी की सूचना

JSSC Recruitment 2026: सहायक कारापाल भर्ती की शारीरिक जांच 28 अक्टूबर से, JSSC ने जारी की सूचना

रांची : झारखंड में सहायक कारापाल के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक योग्यता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शारीरिक जांच 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इसके लिए राज्य में तीन चयन पर्षदों के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाएगी।

JSSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

शारीरिक जांच में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें और उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें। यदि किसी अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड याद नहीं है, तो वह वेबसाइट पर उपलब्ध ‘Forgot Registration No./Password’ विकल्प का इस्तेमाल कर सकता है।

परीक्षा से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच में शामिल होने से पहले प्रवेश पत्र पर दर्ज तारीख, समय और परीक्षा केंद्र के पते की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी आती है, तो अभ्यर्थी JSSC कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगे की सूचना या किसी बदलाव के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook