रांची : झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 1038 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर नियुक्ति एक साल के संविदा आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 22 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
CHO के 1038 पदों पर श्रेणीवार भर्ती
कुल 1038 पदों को अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों में बांटा गया है। विज्ञापन के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित वर्ग (UR): 253 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 104 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 280 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 288 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-I): 55 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC-II): 58 पद
B.Sc Nursing और Post Basic B.Sc Nursing वाले कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से B.Sc Nursing या Post Basic B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट प्रोग्राम (CPCH) का एकीकृत पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन के अनुसार, उम्मीदवार ने शैक्षणिक वर्ष 2016-2020 या उसके बाद यह पाठ्यक्रम पूरा किया होना चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।
22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
योग्य उम्मीदवार झारखंड सरकार की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- कुल पद: 1038
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2026
- मानदेय: 25,000 रुपये प्रतिमाह
- नियुक्ति अवधि: एक वर्ष (संविदा आधार पर)
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसमें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी दी गई है।




