केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षा के Tier-2 रिजल्ट जारी कर दिए हैं। फिलहाल Primary Teacher (PRT) और Junior Secretariat Assistant (JSA) पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं।
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर संबंधित पद के लिए अपना व्यक्तिगत परिणाम और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं।
लॉगिन कर देख सकेंगे रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस
अभ्यर्थियों को अपने संबंधित पद का परिणाम देखने के लिए भर्ती आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। जहां चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, वहां Tier-2 का परिणाम यह बताएगा कि अभ्यर्थी को अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं। वहीं, जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके लिए Tier-2 के अंक भी अभ्यर्थी के लॉगिन में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
इंटरव्यू वाले पदों की आगे की प्रक्रिया
जिन पदों पर इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होना है, उनके लिए शेड्यूल और कॉल लेटर प्रक्रिया का कार्यक्रम तय होने के बाद अभ्यर्थियों के लॉगिन में उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे पदों के अंतिम परिणाम जारी होने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 15 दिनों के भीतर मार्कशीट उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।
Preference भरने का भी मिलेगा मौका
कुछ पदों के लिए भर्ती अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को अपनी प्राथमिकता यानी Preference दर्ज करनी होगी। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद दर्ज कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने लॉगिन और आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर लगातार नजर रखें, ताकि रिजल्ट, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, Preference और कॉल लेटर से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न हो। PRT और JSA Tier-2 रिजल्ट जारी होने के बाद अब इन पदों के अभ्यर्थियों को अगले चरण से जुड़ी अपडेट का इंतजार है।




