रांची : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने Junior Associates (Customer Support & Sales) यानी क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत 9,124 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी और 31 अगस्त 2026 आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
9,124 पदों पर होगी भर्ती
SBI Junior Associates भर्ती के जरिए कुल 9,124 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में क्लर्क के पद पर करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है। उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को SBI के निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। इसी तारीख तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है। भर्ती परीक्षा की तारीख और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी SBI की ओर से बाद में जारी की जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
General, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
SBI Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले Prelims परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को Mains परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अनुसार लोकल लैंग्वेज टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
SBI Clerk भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं। इसके बाद Junior Associates Recruitment से संबंधित लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में अपनी पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।




