Hot News :

सुब्रतो कप के फाइनल में झारखंड की बेटियां, 27 अगस्त को NCC से खिताबी मुकाबला

सुब्रतो कप के फाइनल में झारखंड की बेटियां, 27 अगस्त को NCC से खिताबी मुकाबला

रांची : 65वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के जूनियर गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में झारखंड की बेटियों का सामना NCC से होगा। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में शाम 4:30 बजे खेला जाएगा।

छह मैचों में दमदार प्रदर्शन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में प्रतियोगिता में उतरी झारखंड की टीम ने अब तक छह मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने मजबूत डिफेंस, बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया है। झारखंड के खिलाफ अब तक केवल क्वार्टर फाइनल में बिहार की टीम एक गोल कर सकी है। इसके अलावा पांच मुकाबलों में विपक्षी टीम झारखंड के खिलाफ कोई गोल नहीं कर पाई। टीम की मजबूत रक्षापंक्ति ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।

कप्तान वीणा कुमारी के नेतृत्व में खिताब पर नजर

कप्तान वीणा कुमारी की अगुवाई में झारखंड की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ फाइनल में उतरेगी। टीम की कोशिश पूरे टूर्नामेंट के शानदार प्रदर्शन को खिताबी जीत में बदलने की होगी। झारखंड की बेटियों के प्रदर्शन से राज्य के खेलप्रेमियों में उत्साह है। अब सभी की नजरें 27 अगस्त को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां टीम सुब्रतो कप की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook