Hot News :

NTA ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होंगी JEE Main, UGC NET समेत 14 प्रमुख परीक्षाएं

NTA ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होंगी JEE Main, UGC NET समेत 14 प्रमुख परीक्षाएं

रांची : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच JEE Main, UGC NET, CUET PG, CMAT, NIFT और AISSEE समेत 14 प्रमुख परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई तिथियां संभावित हैं। प्रशासनिक, शैक्षणिक या अन्य कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

दिसंबर 2026 में ये परीक्षाएं होंगी

  • 6 दिसंबर: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) प्रवेश परीक्षा
  • 8 से 12 दिसंबर: SWAYAM परीक्षा
  • 13 दिसंबर: राष्ट्रीय सैन्य स्कूल प्रवेश परीक्षा
  • 14 से 19 दिसंबर: UGC NET दिसंबर चक्र
  • 20-21 दिसंबर: UGC NET बफर तिथि
  • 20-21 दिसंबर: Joint CSIR-UGC NET

जनवरी 2027 का परीक्षा कार्यक्रम

  • 4 जनवरी: Army Cadets College परीक्षा
  • 10 जनवरी: SHRESHTA-NETS और NIFT प्रवेश परीक्षा
  • 22 से 24 जनवरी: JEE Main 2027 (सेशन-1)
  • 28 से 30 जनवरी: JEE Main 2027 (सेशन-1)
  • 31 जनवरी: JEE Main बफर तिथि और AISSEE परीक्षा

फरवरी 2027 में CMAT और NITTT

  • 7 फरवरी: CMAT परीक्षा
  • 26-27 फरवरी: NITTT पार्ट-1 परीक्षा
  • मार्च 2027 में CUET PG
  • 1 से 5 मार्च: CUET PG
  • 5 और 7 मार्च: NITTT पार्ट-2 परीक्षा
  • 8 मार्च: CUET PG
  • 12 से 20 मार्च: CUET PG
  • 24 से 25 मार्च: CUET PG
  • 30 से 31 मार्च: CUET PG

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

NTA ने कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य अपडेट के लिए समय-समय पर NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। साथ ही परीक्षा की तैयारी निर्धारित कार्यक्रम को ध्यान में रखकर करने की सलाह दी गई है।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook