Hot News :

5 फरवरी से शुरू हो सकती है JAC की मैट्रिक-इंटर परीक्षा, नवंबर के अंत तक आएगा पूरा शेड्यूल

5 फरवरी से शुरू हो सकती है JAC की मैट्रिक-इंटर परीक्षा, नवंबर के अंत तक आएगा पूरा शेड्यूल

रांची : झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चल सकती हैं।

हालांकि, परीक्षा की तारीखों को लेकर JAC ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नवंबर के अंत तक मैट्रिक और इंटर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है।

12 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। छात्र बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके बाद 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। JAC ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार

विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा की अंतिम तारीखों और विषयवार कार्यक्रम की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल 5 फरवरी से परीक्षा शुरू होने की तारीख संभावित है। विद्यार्थियों को फाइनल टाइम टेबल के लिए JAC की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook