Hot News :

डाक विभाग GDS भर्ती 2026: नया शेड्यूल जारी, 21 सितंबर तक आवेदन का मौका

डाक विभाग GDS भर्ती 2026: नया शेड्यूल जारी, 21 सितंबर तक आवेदन का मौका

रांची : भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के डाकघरों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तय तारीखों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

31 अगस्त से OTR प्रक्रिया शुरू

GDS भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक OTR पूरा कर सकेंगे। इसके बाद 2 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

23-24 सितंबर को मिलेगा सुधार का मौका

आवेदन या रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को दोबारा नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। विभाग की ओर से 23 और 24 सितंबर 2026 को आवेदन में सुधार का अवसर दिया जाएगा। सुधार की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक पूरी करनी होगी।

एक से अधिक रजिस्ट्रेशन पर उम्मीदवारी रद्द

डाक विभाग ने उम्मीदवारों को एक से अधिक रजिस्ट्रेशन या डुप्लीकेट आवेदन नहीं करने की चेतावनी दी है। प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल एक रजिस्ट्रेशन की अनुमति होगी।

एक से अधिक रजिस्ट्रेशन या आवेदन पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। साथ ही GDS (Conduct and Engagement) Rules, 2020 के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।

दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं

आवेदन के दौरान शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्रों को पोर्टल पर अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में हाल की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। विभाग ने उम्मीदवारों को आवेदन का अंतिम सबमिशन करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेने की सलाह दी है।

रिक्तियों और पात्रता की जानकारी नोटिफिकेशन में

GDS भर्ती में अलग-अलग डाक सर्किल और डिवीजन के पदों एवं रिक्तियों की जानकारी विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन के Annexure-I में दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook