Hot News :

खूंटी वन प्रमंडल में 8 पदों पर संविदा भर्ती, 11 सितंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

खूंटी वन प्रमंडल में 8 पदों पर संविदा भर्ती, 11 सितंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

रांची : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत खूंटी वन प्रमंडल में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्य योजना संहिता 2023 के तहत वर्किंग प्लान तैयार करने के उद्देश्य से कुल 8 पदों पर नियुक्ति होनी है।

खूंटी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों से संबंधित भर्ती सूचनाएं जारी की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

तकनीकी और अनुसंधान टीम में होंगी नियुक्तियां

भर्ती के लिए निर्धारित आठ पदों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। तकनीकी टीम में टीम लीडर, RS-GIS एक्सपर्ट, सांख्यिकीविद् और फील्ड डेटा कलेक्टर के पद शामिल हैं। वहीं, अनुसंधान टीम के तहत एक सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) और दो जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

11 सितंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

JRF और SRF पदों के लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 11 सितंबर 2026 की सुबह 10:30 बजे तक जमा करना होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से वॉक-इन-इंटरव्यू शुरू होगा। तकनीकी टीम के पदों के लिए भी इसी दिन वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन ईमेल, डाक या कार्यालय में सीधे उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

इस पते पर होगा इंटरव्यू

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन कार्यालय, प्रमंडल वन अधिकारी, खूंटी वन प्रमंडल, कमंता, खूंटी-चाईबासा रोड, खूंटी, पिन-835210, झारखंड में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इंटरव्यू में शामिल होने से पहले संबंधित भर्ती सूचना में दिए गए योग्यता, अनुभव, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तों को ध्यान से देख लें।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook