झारखंड के कोडरमा जिले में ताइक्वांडो का जज़्बा देखने लायक रहा। आर.बी. मोदी पब्लिक स्कूल में झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में और कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में 25वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता (कैडेट एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग) 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से लगभग 600 खिलाड़ी शामिल हुए
इस बड़े आयोजन में रांची जिला टीम ने जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भाग लिया। रांची की ओर से सबसे बड़ी टीम मैदान में उतरी, जिसमें 135 खिलाड़ी थे। ये खिलाड़ी शारदा ग्लोबल स्कूल, रांची प्रेस क्लब ताइक्वांडो सेंटर, जेएसएसपीएस, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, आचार्यकुलम, ऑक्सफोर्ड स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ, केरली स्कूल, कार्मल स्कूल (बरमे व सहमलोंग), धुर्वा ताइक्वांडो क्लब, गोंदली पोखर ताइक्वांडो क्लब, रातु ताइक्वांडो क्लब समेत कई संस्थानों और क्लबों से आए थे।
रांची ने दिखाया दबदबा
प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 23 गोल्ड, 1 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन बने। फाइट कैटेगरी में गोल्ड मेडल – बबीता कुमारी, धानमुनि कुमारी, लता कुमारी, सौम्या गुरुंग, वंशिका कुमारी, अनुष्का, अमन मुंडा, विकास कुमार, प्रिंस, अंकुश नाग और आदित्य कुमार ने जीते।
सिल्वर मेडल – माही सिंह, अभिषेक और ईशान सिंह ने हासिल किए।
ब्रॉन्ज मेडल – सौम्या आनंद, रोहन, कृष्व हर्ष, रितिका कुमारी डे और संस्कृति गुरुंग के नाम रहे।
पूमसे वर्ग में भी रांची का जलवा
- अंडर 50 मेल ग्रुप – एम. मोदस्सर, अबिनाश राम और अशोक कुमार दास ने स्वर्ण जीता।
- अंडर 50 फीमेल ग्रुप – नेहा सिंह और सबा फरहीन खानम ने गोल्ड मेडल जीते।
- मिक्स्ड टीम कैटेगरी – मो. जावेद अंसारी, चंदन कुमार, इम्तियाज हुसैन, प्रीतम, सबा और आयुष राज ने गोल्ड अपने नाम किया।
- न्यू पूमसे अंडर 30 इंडिविजुअल – मिलेनियम स्नेहल ने रजत मेडल जीता।
- कैडेट इंडिविजुअल मेल – उत्कर्ष राज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
निर्णायक और आयोजन टीम
प्रतियोगिता में रांची से निर्णायक की भूमिका ताराकांत पटेल, करमचंद भगत और अमृता कुमारी ने निभाई। वहीं प्रशिक्षकों में अनंतनाग चंदन, रमेश गिरी (जेएसएसपीएस), संजय मुंडा और मान्या सिंह चौहान शामिल थे। टीम प्रबंधक के रूप में विवेक दुबे, प्रियल कुमारी और रितु रानी तिर्की ने जिम्मेदारी निभाई। झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष सह रांची जिला सचिव मिथलेश कुमार सिंह इस प्रतियोगिता में टूर्नामेंट डायरेक्टर थे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
इस प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। रांची जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.