Hot News :

झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने फेडरेशन कप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने फेडरेशन कप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

रांची : झारखंड की महिला पारा वॉलीबॉल टीम ने तीसरे फेडरेशन कप पारा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 सितंबर 2026 तक तमिलनाडु के इरोड में किया गया था।

झारखंड की टीम ने ग्रुप चरण में लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु को 3-0 के समान अंतर से हराया।

सेमीफाइनल में गुजरात से मिली करीबी हार

सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड और गुजरात के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष के बाद झारखंड को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए झारखंड की टीम का सामना तमिलनाडु से हुआ। इस मुकाबले में टीम ने शानदार वापसी करते हुए तमिलनाडु को 3-0 से हराया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल से किया गया सम्मानित

झारखंड महिला टीम को ब्रॉन्ज मेडल और ट्रॉफी पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के महासचिव जयवंत गुंडू हमनावर, पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ तमिलनाडु के अध्यक्ष डॉ. मक्कल जी. राजन और पारा वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव विजय राव शिंदे ने प्रदान किया। प्रतियोगिता में सफलता के बाद टीम के खिलाड़ी 30 सितंबर 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों, खेलप्रेमियों और समर्थकों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

प्रतिमा तिर्की की कप्तानी में उतरी थी टीम

झारखंड टीम की कप्तानी प्रतिमा तिर्की ने की। टीम में अनीता तिर्की, संजुक्ता एक्का, महिमा उरांव, पुष्पा मिंज, सुनीता कुमारी, सरिता भुठकुमारी मुंडा, निक्की कुमारी, सुलेखा कुमारी, पूनम कुमारी, जयश्री कुमारी, रेनू कुमारी और असुंता टोप्पो शामिल थीं।टीम के साथ कोच मुकेश कंचन और पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता कुमारी भी मौजूद रहीं।

एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को दी बधाई

पारा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, पतरस तिर्की, वागीस त्रिपाठी और जगदीश कुमार उर्फ जग्गू भैया ने टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी। एसोसिएशन ने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व मजबूत किया है।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook