Hot News :

झारखंड की सब जूनियर और जूनियर मलखंब टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झांसी रवाना

झारखंड की सब जूनियर और जूनियर मलखंब टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झांसी रवाना

रांची : झारखंड की सब जूनियर और जूनियर बालक-बालिका मलखंब टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हटिया रेलवे स्टेशन से झांसी के लिए रवाना हुई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित व्यायामशाला मंदिर में किया जाएगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन पर हुआ चयन

झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पिछले महीने आयोजित राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम की रवानगी के दौरान संघ के सहजाद कुरैशी, आशुतोष द्विवेदी, विवेक कुमार, सूरज कुमार, खुशबू तिवारी और वेद प्रकाश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सब जूनियर बालक वर्ग की टीम

सब जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु कुमार (कप्तान), विवेक कुमार (उपकप्तान), आदित्य केरकट्टा, आयुष टोप्पो, आदित्य उरांव और रोशन मुंडा को टीम में शामिल किया गया है।

जूनियर बालक वर्ग की टीम

जूनियर बालक वर्ग में सत्यवीर कुमार दास (कप्तान), रणवीर कुमार दास (उपकप्तान), प्रिंस कुमार, आर्यन लोहरा, पीयूष कुमार और अमीत कुमार झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। झारखंड की टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों ने प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले तैयारी और प्रदर्शन को लेकर उत्साह जताया।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook