Hot News :

झारखंड में GNM Entrance Exam 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

झारखंड में GNM Entrance Exam 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए GNM (General Nursing and Midwifery) प्रवेश परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन सुधार (Edit): 10 और 11 अगस्त 2026
  • प्रवेश परीक्षा: 23 अगस्त 2026 (रविवार), दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक। 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • 10+2 में अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 40% अंक आवश्यक हैं।
  • ANM, Vocational तथा अन्य निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। 

आवेदन शुल्क

  • General / EWS / BC-I / BC-II: ₹900
  • SC / ST / सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी: ₹450
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

प्रवेश परीक्षा 150 अंकों की होगी। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव (MCQ) होंगे। परीक्षा में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर केवल 10 और 11 अगस्त 2026 को मिलेगा।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook