Hot News :

UGC NET June 2026: रिजल्ट से पहले NTA ने जारी की फाइनल आंसर की, ऐसे डाउनलोड करें

UGC NET June 2026: रिजल्ट से पहले NTA ने जारी की फाइनल आंसर की, ऐसे डाउनलोड करें

रांची : UGC NET June 2026 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 84 विषयों की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तर कुंजी से कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों की नजर अब परीक्षा परिणाम पर टिकी हुई है। NTA इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषय की फाइनल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

22 से 30 जून तक आयोजित हुई थी परीक्षा

UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई थी। आवेदन में संशोधन के लिए 26 से 28 मई तक करेक्शन विंडो खोली गई थी। परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप 10 जून को जारी की गई थी, जबकि एडमिट कार्ड 17 जून से उपलब्ध कराए गए थे।

फाइनल आंसर की से ऐसे लगाएं संभावित स्कोर का अंदाजा

उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों की तुलना फाइनल आंसर की में उपलब्ध उत्तरों से कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा में संभावित प्राप्तांक का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि, वास्तविक स्कोर और परिणाम NTA द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फाइनल आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

UGC NET June 2026 की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET June 2026 Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर फाइनल आंसर की दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद माना जा रहा है कि NTA जल्द ही UGC NET June 2026 का रिजल्ट भी घोषित कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook