Hot News :

झारखंड वन विभाग में 6 पदों पर भर्ती, 21 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू; 58 हजार तक मिलेगा मानदेय

झारखंड वन विभाग में 6 पदों पर भर्ती, 21 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू; 58 हजार तक मिलेगा मानदेय

रांची : झारखंड में सरकारी विभाग के साथ काम करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल छह पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 नवंबर 2026 को रांची में आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

नियुक्तियां चार वर्षीय परियोजना के तहत की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 20 हजार से 58 हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ 18 प्रतिशत HRA भी दिया जाएगा।

किन पदों पर होगी भर्ती, कितना मिलेगा वेतन?

भर्ती प्रक्रिया वन संरक्षक (रोपण, अनुसंधान एवं मूल्यांकन), रांची कार्यालय के माध्यम से आयोजित की जा रही है। पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम पदों की संख्या मासिक मानदेय
रिसर्च एसोसिएट 1 ₹58,000 + 18% HRA
सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट 2 ₹42,000 + 18% HRA
प्रोजेक्ट एसोसिएट 2 ₹25,000 + 18% HRA
लैब टेक्नीशियन 1 ₹20,000 + 18% HRA

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

रिसर्च एसोसिएट: M.Sc. Agriculture (Seed Science & Technology/Plant Breeding), M.Sc. Forestry या M.Sc. Botany की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी अनिवार्य है। शोध अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी जरूरी है।
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट: B.Sc. Agriculture, Forestry या Botany की डिग्री होनी चाहिए।
  • लैब टेक्नीशियन: B.Sc. Agriculture, Forestry या Botany में स्नातक होना जरूरी है।

पद के अनुसार आयु सीमा

  • रिसर्च एसोसिएट: अधिकतम 35 वर्ष
  • सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: अधिकतम 28 वर्ष
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट: अधिकतम 30 वर्ष
  • लैब टेक्नीशियन: अधिकतम 30 वर्ष

आयु की गणना 21 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। SC, ST, OBC और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम चार वर्ष की आयु छूट मिलेगी।

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।

  • तिथि: 21 नवंबर 2026
  • रजिस्ट्रेशन: सुबह 10 बजे से 11 बजे तक
  • इंटरव्यू शुरू: सुबह 11:30 बजे
  • स्थान: पलाश सभागार, ब्लॉक-बी, वन भवन, डोरंडा, रांची

सुबह 11 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इंटरव्यू में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय ये दस्तावेज साथ रखने होंगे:

  • अपडेटेड बायोडाटा (CV)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र
  • सभी शैक्षणिक अंकपत्र
  • प्रमाण पत्रों और अंकपत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी

कंप्यूटर और MS Office (Word, Excel और PowerPoint) का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

संविदा पर होगी नियुक्ति, नियमितीकरण का प्रावधान नहीं

विभाग के अनुसार, सभी नियुक्तियां अस्थायी और संविदा आधारित होंगी। प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष या परियोजना की शेष अवधि, दोनों में से जो पहले समाप्त होगी, उसके लिए की जाएगी। इन पदों पर नियमितीकरण का कोई प्रावधान नहीं है।

जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू से पहले लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय रूप से फिट होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में काम करना पड़ सकता है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी तरह का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

क्या है परियोजना का उद्देश्य?

इस परियोजना के तहत झारखंड में स्वदेशी वृक्ष प्रजातियों के कैंडिडेट प्लस ट्रीज (CPTs) और सीड प्रोडक्शन एरिया की पहचान और मैपिंग की जाएगी। इसके अलावा बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट forest.jharkhand.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook