झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की ओर से बीएससी नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हाेगी. इसके लिए 16 जुलाई से 2 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका 3 अगस्त को दिया जाएगा. बीएससी नर्सिंग (बेसिक) प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी. वहीं बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) की परीक्षा उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी. बीएससी नर्सिंग (बेसिक) परीक्षा रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, दुमका, पलामू और चाईबासा जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी. जबकि पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की परीक्षा रांची में होगी.




