रांची : यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर सत्र की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
अभ्यर्थी अब अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जारी कार्यक्रम के अनुसार अपनी परीक्षा की तिथि और समय की जांच कर लें, ताकि परीक्षा से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।
दो पालियों में होगी परीक्षा
NTA के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।
- पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
परीक्षा से 21 दिन पहले जारी होगी सिटी इंटिमेशन स्लिप
NTA के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी परीक्षा की निर्धारित तारीख से 21 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होगी, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
ध्यान रहे कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।
परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा से जुड़ी जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी NTA के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: ugcnet.nta.nic.in
- ईमेल: ugcnet@nta.ac.in
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
- टोल फ्री नंबर: 18001804747
अभ्यर्थियों को सलाह है कि परीक्षा से संबंधित अपडेट, विषयवार शेड्यूल और एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।




