Hot News :

झारखंड पुलिस करेगी 15वीं ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, 25 IPS अधिकारियों को जिम्मेदारी

झारखंड पुलिस करेगी 15वीं ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, 25 IPS अधिकारियों को जिम्मेदारी

रांची : झारखंड पुलिस राष्ट्रीय स्तर की एक और बड़ी खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक रांची के होटवार स्थित खेलगांव परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस टीमों के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के तीरंदाज भी हिस्सा लेंगे।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी झारखंड पुलिस को सौंपी गई है। आयोजन की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए ADG से लेकर SP स्तर तक के 25 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव में होगी प्रतियोगिता

पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव के इनडोर स्पोर्ट्स हॉल परिसर में किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ी तीरंदाजी की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, सुरक्षा, परिवहन, खेल मैदान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। झारखंड पुलिस की ओर से आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

25 IPS अधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के आयोजन और व्यवस्था की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें ADG स्तर पर मनोज कौशिक शामिल हैं। IG स्तर पर प्रभात कुमार, पंकज कम्बोज, असीम विक्रांत मिंज, अनुप बिरथरे, पटेल मयूर कन्हैयालाल और सुनील भास्कर को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं DIG स्तर पर इंद्रजीत महथा, मनोज रतन, वाईएस रमेश, कार्तिक एस, प्रियदर्शी आलोक, नौशाद आलम अंसारी और आनंद प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। SSP/SP स्तर पर प्रशांत आनंद, हरदीप पी. जनार्दनन, सौरभ, ऋषभ कुमार झा, राकेश रंजन, सरोजनी लकड़ा, एमेल्डा एक्का, हरविंदर सिंह, राकेश सिंह, गौरव गोस्वामी और पारस राणा आयोजन से जुड़ी अलग-अलग व्यवस्थाएं देखेंगे।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय बलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। झारखंड पुलिस की ओर से इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की पुलिस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी से राज्य में पुलिस खेल गतिविधियों और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook