Hot News :

ANM-GNM प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर की जारी, आज शाम 5 बजे तक दर्ज करें आपत्ति

ANM-GNM प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर की जारी, आज शाम 5 बजे तक दर्ज करें आपत्ति

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने ANM और GNM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में 31 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

चारों सेट की आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध

ANM और GNM प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के Download सेक्शन में जाकर प्रश्न पत्र और चारों सेट की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की के आधार पर अपने संभावित अंकों का भी आकलन कर सकते हैं।

आपत्ति के साथ देना होगा प्रमाण

किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में पुख्ता प्रमाण और जरूरी तथ्य उपलब्ध कराने होंगे। आपत्ति ई-मेल के जरिए controller.jceceb@gmail.com पर भेजी जा सकती है। ई-मेल में प्रश्न संख्या, प्रश्न पत्र का सेट, आपत्ति का विवरण और उसके समर्थन में प्रमाण की स्कैन कॉपी संलग्न करना जरूरी होगा।

कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं आपत्ति

उम्मीदवार चाहें तो सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति JCECEB कार्यालय में जाकर भी जमा कर सकते हैं।पर्षद ने स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त की शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, उन्हें तय समय सीमा से पहले दावा दर्ज करना होगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें। आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट और प्रमाण संबंधी सभी जानकारी सही तरीके से उपलब्ध कराएं, ताकि दावे पर विचार किया जा सके।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook