ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित कारें

संजय भारती. दिल्ली.
NCAP (NEW CAR ASSESSMENT PROGRAM) एक चैरिटी संस्था है जो पूरी दुनिया में कारों की सुरक्षा मानकों की जांच करती है और उनकी रेटिंग को तय करती है। आइये जानते हैं भारत में 10 ऐसी कारों के बारे में जिसे NCAP ने सबसे सुरक्षित माना है-
1. TATA NEXON
टाटा नेक्सन को NCAP ने 5 स्टार की रेटिंग दी है। यह गाड़ी दो एयरबैग्स के साथ आती है, NCAP के क्रैश टेस्ट में यह सुरक्षा मानकों पर पूर्णतः खरी उतरी है।
2. TATA ALTROZ
टाटा की अल्ट्रोज को भी NCAP ने फाइव स्टार रेटिंग दी है, यह एक हैचबैक कार है। जबकि टाटा की नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटोगरी में आती है।
3. MAHINDRA XUV 300
हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को भी NCAP ने फाइव स्टार रेटिंग दी है। क्रैश टेस्ट में यह गाड़ी भी बिल्कुल सुरक्षित पायी गयी है। भारत में यह तीसरी गाड़ी है जिसे फाइव स्टार रेटिंग दी गयी है
4. MAHINDRA THAR
अक्टूबर 2020 में लॉन्च महिंद्रा की थार को NCAP ने फोर स्टार रेटिंग दी है। देखने से ही प्रीमियम लुक की यह गाड़ी अब सुरक्षा मानकों में भी बेहतरीन साबित हुई है। महिंद्रा थार का नाम भारत के थार रेगिस्तान के नाम पर रखा गया है। जिससे यह साफ होता है कि महिंद्रा ने इसे एक ऑफ रोडर के तौर पर बाजार में पेश किया है।
5. TATA ZEST
टाटा की ज़ेस्ट एक सेडान सेगमेंट की गाड़ी है। भारत में NCAP ने इसे फोर स्टार रेटिंग दी है इसका मतलब यह गाड़ी स्टाइल के साथ साथ सुरक्षा में भी बेजोड़ है। भारत में टाटा की ज़ेस्ट लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।
6. TATA TIAGO
बीते कुछ सालों में टाटा की सभी गाड़ियां सुरक्षा के लिहाज से सबसे आगे हैं। टाटा की टियागो को भी फोर स्टार रेटिंग दी गयी है, अपनी सभी मुकाबले की गाड़ियों में एकमात्र टियागो ही है जिसे इतनी बढ़िया रेटिंग दी गयी है। टियागो भी एक हैचबैक कार है ।
7. MARUTI SUZUKI BREZZA
विटारा ब्रेज़ा मारुति की एकमात्र गाड़ी है। जिसे फोर स्टार रेटिंग दी गयी है वरना मारुति सुजुकी की सभी गाड़ियां सुरक्षा के लिहाज़ से असुरक्षित मानी जाती हैं।
8. TATA TIGOR
टाटा की टिगोर एक हैचबैक सेगमेंट की गाड़ी है। इसे NCAP ने फोर स्टार रेटिंग दी है।
9. MAHINDRA MARAZZO
महिंद्रा की मराजो को 4 स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले महिंद्रा की XUV300 को 5 स्टार रेटिंग दी गयी है, महिंद्रा की सुरक्षित गाड़ियों में यह दूसरे नंबर पर है।
10. VOLKSWAGEN POLO
वॉक्सवैगेन एक जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी है। वॉक्सवैगेन की पोलो को NCAP ने 4 स्टार रेटिंग दी है। पोलो एक हैचबैक कार है और यह भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय भी है।