झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025 में 1614 पदों पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए भर्ती निकली है।
रांची : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard Department) द्वारा जिला रांची में 1614 पदों पर गृह रक्षक (Home Guard) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अगर आप झारखंड के निवासी हैं और 7वीं या 10वीं पास हैं, तो यह आपके लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का बेहतरीन अवसर हो सकता है।
भर्ती का विवरण
•भर्ती का नाम - Jharkhand Home Guard Vacancy 2025
•कुल पद - 1614 पद
•आवेदन प्रक्रिया- ऑनलाइन (Online)
•आवेदन शुल्क - ₹200/-
•ऑनलाइन आवेदन शुरू - 09 जुलाई 2025
•आवेदन की अंतिम तिथि- 16 जुलाई 2025
•आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.jharkhand.gov.in
पदों का विवरण :
प्रखंड का नाम पुरुष. महिला कुल
कांके 38 37 75
रातु 17 17 34
चान्हो 22. 22. 44
मांडर 19 19 38
लापुंग 19 19 38
बुढ़मु 38. 37. 75
बेड़ो 11 10 21
नामकुम 41 41 82
अनगड़ा 47 46 93
सिल्ली 44 44 88
खलारी 55. 55. 110
नगड़ी 55. 55 110
इटकी 54 53 107
राहे 26. 26. 52
बुंडू 42. 42 84
सोनाहातु 44. 44 88
तमाड़ 39 39. 78
ओरमांझी 30 29 59
कुल ग्रामीण पद: पुरुष – 641, महिला – 635, कुल – 1276 पद
शहरी गृह रक्षक – कुल पद: 338 पद
क्षेत्र पुरुष महिला कुल
शहरी क्षेत्र 169 169 338
शैक्षणिक योग्यता :
- ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए: न्यूनतम 7वीं पास होना आवश्यक है।
- शहरी गृह रक्षक पद के लिए: मैट्रिक (10वीं पास) अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit)
- आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।
- न्यूनतम उम्र: 19 वर्ष
- अधिकतम उम्र: 40 वर्ष
- आवेदक की जन्म तिथि 01.01.1985 से 31.12.2005 के बीच होनी चाहिए।
शारीरिक मानक :
श्रेणी ऊँचाई (सेमी) सीना (सेमी)
सामान्य / OBC / EWS 162 79 (84 फुल)
ST / SC 157 76 (81 फुल)
महिला (सभी वर्ग) 148 लागू नहीं
शारीरिक दक्षता परीक्षा
ग्रामीण गृह रक्षक के लिए
1. दौड़ (1 मील)
पुरुष: 5 मिनट तक: 20 अंक
5-6 मिनट: 10 अंक
6 मिनट से अधिक: अयोग्य
महिला: 8 मिनट तक: 20 अंक
8-10 मिनट: 10 अंक
10 मिनट से अधिक: अयोग्य
2. ऊँची कूद
पुरुष: 4 फीट से 5 फीट तक → 5 से 10 अंक
महिला: 3 फीट से 4 फीट तक → 5 से 10 अंक
3. लम्बी कूद
पुरुष: 12 फीट से 16 फीट+ → 5 से 10 अंक
महिला: 9 फीट से 13 फीट+ → 5 से 10 अंक
4. शॉटपुट (गोला फेंक)
पुरुष: 16 पौंड – न्यूनतम 16 फीट
महिला: 10 पौंड – न्यूनतम 10 फीट
शहरी गृह रक्षक के लिए
1. दौड़ (1 मील)
पुरुष: 6 मिनट तक: 20 अंक
6-8 मिनट: 10 अंक
8 मिनट से अधिक: अयोग्य
महिला: 8 मिनट तक: 20 अंक
8-12 मिनट: 10 अंक
12 मिनट से अधिक: अयोग्य
2. ऊँची कूद
पुरुष: 3.5 फीट (5 अंक), 4 फीट से अधिक (10 अंक)
महिला: 2.5 फीट (5 अंक), 3 फीट से अधिक (10 अंक)
3. लम्बी कूद
पुरुष: 9 फीट (5 अंक), 10 फीट+ (10 अंक)
महिला: 6 फीट (5 अंक), 7 फीट+ (10 अंक)
4. शॉटपुट (गोला फेंक)
पुरुष: 16 पौंड – न्यूनतम 12 फीट
महिला: 10 पौंड – न्यूनतम 8 फीट
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (7वीं / 10वीं)
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (स्कैन)
आवेदन शुल्क :
श्रेणी शुल्क
सभी वर्ग ₹200/- (ऑनलाइन भुगतान)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://recruitment.jharkhand.gov.in
2. Register लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
3. लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
5. ₹200/- का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें।
6. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
- केवल योग्य और शारीरिक रूप से फिट उम्मीदवार ही आवेदन करें।
- आवेदन की अंतिम तिथि के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।