Hot News :

झारखंड JSSC ANM भर्ती 2025: 3181 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें पूरी जानकारी

JSSC ANM 3181 पदों पर , नोटिफिकेशन जारी किया है

झारखंड की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आ गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 3181 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए झारखंड के 24 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।

 पदों का पूरा विवरण:

इस भर्ती में कुल 3181 पद शामिल हैं:

  • 3020 Regular (नियमित) पद
  •  161 Backlog (बैकलॉग) पद

इन सभी पदों पर नियुक्ति झारखंड सरकार के आरक्षण नियमों के तहत की जाएगी – जैसे SC, ST, OBC, EWS और सामान्य वर्ग।

 जिला-वार प्रमुख पद वितरण:

कुछ प्रमुख जिलों में पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • रांची: 245 पद
  • दुमका: 228 पद
  • पश्चिमी सिंहभूम: 209 पद
  • गुमला: 203 पद
  • पलामू: 195 पद
  • धनबाद: 134 पद
  • गिरिडीह: 155 पद
  • बोकारो: 130 पद
  • गढ़वा: 131 पद
  • सिमडेगा :150
  • पूo सिंहभूम: 172
  • देवघर : 92
  •  चतरा :  84
  • पाकुड़  :126
  • हजारीबाग :127
  •  कोडरमा  :  54
  •  लातेहार  :  75
  •  गोड्डा   : 135
  • साहेबगंज ;  99
  •  खूंटी :   96
  •  रामगढ़  :  63
  •  लोहरदगा :  55
  •  सरायकेला-खरसावाँ  : 106
  •  जामताड़ा  :117

शैक्षणिक योग्यता:

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास योग्यता होनी चाहिए:

1. मैट्रिक (10वीं) में कम से कम 45% अंक होना चाहिए।

2. 18 महीने का ANM ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया गया हो।

3. Jharkhand State Nursing Council में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

 बिना रजिस्ट्रेशन वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य / OBC    ₹100/-
  • SC / ST    ₹50/-

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा – डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग।

आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के अनुसार):

वर्ग  अधिकतम आयु

  • सामान्य / EWS    40 वर्ष
  • OBC (1 व 2)    42 वर्ष
  • महिलाएं (UR/OBC/EWS)    43 वर्ष
  • SC / ST    45 वर्ष

 

  •  न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

 राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण श्रेणियों को अतिरिक्त छूट मिलेगी।

 महत्वपूर्ण तिथियां (संभावित):

  • आवेदन शुरू: जुलाई 2025 (तारीख जल्द घोषित होगी)
  • अंतिम तिथि: अगस्त 2025
  • शुल्क भुगतान अंतिम तिथि: अगस्त 2025
  • फोटो-सिग्नेचर अपलोड की आखिरी तारीख: अगस्त 2025
  • परीक्षा की तारीख: जल्द घोषित होगी

 सुझाव: अंतिम तारीख का इंतजार न करें, जल्द आवेदन करें।

 परीक्षा पैटर्न:

  • परीक्षा CBT या OMR आधारित हो सकती है।
  • कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) होंगे।
  • हर सही उत्तर पर 1 अंक, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं।
  • परीक्षा समय: 1 घंटा
  • माध्यम: हिंदी व अंग्रेज़ी

 विस्तृत सिलेबस वेबसाइट या नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया :

1. आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in पर जाएं।
2. “JANMCE-2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
4. फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. आवेदन का प्रिंट निकाल लें

ज़रूरी दस्तावेज़:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ANM कोर्स सर्टिफिकेट
  • नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड / वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी

 झारखंड की महिला उम्मीदवारों के लिए ANM भर्ती 2025 एक बेहतरीन अवसर है। यदि आपने ANM कोर्स पूरा किया है और नर्सिंग काउंसिल से रजिस्टर्ड हैं, तो देर न करें – जल्द ही आवेदन करें। यह भर्ती न केवल आपको नौकरी देगी, बल्कि आपको राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान का मौका भी देगी।

or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook